रोजमर्रा में लाइट मेकअप के लिए सीसी क्रीम एक बेहतरीन विकल्प है. यह त्वचा को हैल्दी बनाती है और चेहरे से दागधब्बों को छिपाती है. सजनासंवरना आज हर किसी को भाता है, लेकिन मेकअप के नाम पर कुछ भी इस्तेमाल कर लेना आज महिलाओं को पसंद नहीं है. आज की महिलाएं कम समय में ज्यादा लाभ देने वाले प्रोडक्ट्स की तलाश में रहती हैं और डेली में लाइट मेकअप करना पसंद करती हैं. पहले जहां मेकअप के लिए हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता था, वहीं आज इंस्टैंट ग्लो के लिए सीसी क्रीम का प्रयोग खूब किया जा रहा है.

सीसी क्रीम

सीसी क्रीम को कौंप्लैक्शन करैक्टर यानी रंग सुधारक क्रीम भी कहा जाता है. जो रंगत को समान करने के साथसाथ कलर टोन उभारने में भी मदद करती है. इस में सनस्क्रीन मौजूद है, जो सूर्य की अल्ट्रावायलैट किरणों से आप की रक्षा करती है. चेहरे के दागधब्बों को आसानी से छिपाने में मदद करती है. क्रीम एक काम अनेक डेली मेकअप के चहेतों के लिए सीसी क्रीम अच्छा विकल्प है. यह स्किन की रंगत को निखारती है. अगर आप की स्किन पर लाइट, डार्क पैच हैं, तो यह उन्हें भी छिपाती है. इस के अलावा सीसी क्रीम स्किन के साथ आसानी से ब्लैंड हो जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...