हर दुल्हन के मन में ख्वाब होता है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे. उसके कपड़े, उसकी ज्वैलरी और हेयर स्टाइल सब बहुत ही परफेक्ट हो. अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज कल बाजार में ऐसी बहुत सी ऐक्सेसरी आ रही है जो आपके पूरे अंग को ढंक दें. चाहे बात करें कंगन, मांग टीका, अंगूठी, ब्रेसलेट या इयर रिंग की, तो इन्हें आप लहंगे या सूट पर पहन कर आप सबका मन मोह सकती हैं.
अगर बालों में लगाये जाने वाली ऐक्सेसरीज की बात की जाए तो अधिकतर दुल्हने केवल मांग टीका ही लगाती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल मांग टीका ही लगाया जा सकता है, इसके अलावा ऐसी बहुत सारी एक्सेसरीज उपलब्ध हैं, जो जूड़े या चोटी में लगाई जा सकती हैं. अगर आपको अपने बालों को सजाने के लिये टिप्स चाहिये तो आप नीचे दिये गए कुछ उदाहरणों को देख कर अपनी आने वाली शादी की तैयारियां कर सकती हैं.
साइड हेयर पिन
बाल चाहे बंधे हो या फिर खुले, उनमें अगर साइड हेयर पिन लगा दी जाए तो वे बहुत खूबसूरत दिखते हैं. इस तरह की हेयर ऐक्सेसरीज आप अपने शादी के दिन भी ट्राई कर सकती हैं.
