गरमी में आप फेस के लिए कईं तरह के महंगे प्रौडक्टस का इस्तेमाल करते होंगे, जो कभी-कभी आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा देते हैं. जिसके लिए आप होममेड टिप्स का सहारा लेते होंगे. पर क्या आपने स्किन पर मिट्टी के फेस पैक सुने हैं. हर घर में होममेड टिप्स के तौर पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल होता है, लेकिन मुल्तानी मिट्टी के अलावा भी पांच ऐसी मिट्टी हैं, जो आपकी स्किन को गरमी में ठंडक के साथ-साथ शाइन भी देती हैं. आज हम उन्हीं मिट्टी के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अलग-अलग स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है क्ले

बाजार में मिलने वाले प्रौडक्टस में आजकल क्ले बहुत इस्तेमाल होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसे आम बोलचाल में मिट्टी भी कहा जाता है.

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है चीनी मिट्टी

चीनी मिट्टी या केओलिनाइट क्‍ले सफेद मिट्टी होती है. जिसका ज्यादा इस्तेमाल बर्तन जैसे चीनी मिट्टी के कप, कटोरी या कई अन्‍य बर्तन बनाने में इस्‍तेमाल किया जाता है. बर्तन बनाने के अलावा इसका इस्‍तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है. अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इसे आप मिट्टी का दूध या पानी के साथ मिलाकर मास्‍क के रूप में फेस पर कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन सौफ्ट और शाइनी नजर आएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...