कई बार नए हेयर लुक के चक्कर में नुकसान वाले कैमिकल या ऐलर्जी वाले प्रौडक्ट्स से बालों को नुकसान उठाना पड़ता है. इसके अलावा बालों को रोजाना पौल्यूशन, धूल, गंदगी और धूप का सामना भी करना पड़ता है, जिससे यह नुकसान कई गुना बढ़ सकता है. कोई भी इस तरह के नुकसान झेलना नहीं चाहता. लिहाजा अगर आप ड्रायर, ब्लोअर और स्ट्रेटनर जैसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स या जैल या अल्कोहल वाले स्प्रे या अन्य खतरनाक कैमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से अपने बालों पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं, तो सावधान हो जाएं और अपने बालों की अतिरिक्त देखभाल पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए. इसीलिए आज हम आपको कैम्कल वाले प्रोडक्टस से बालों की केयर कैसे करें इसके बारे में बताएंगे.

1. हेयर की सफाई है जरूरी

देखभाल की बुनियादी शुरुआत बालों की सफाई से होती है. यदि आप अपने बाल नियमित रूप से नहीं धोती हैं और उन्हें साफ नहीं रखतीं तो बालों की जड़ें कमजोर पड़ जाएंगी और हेयरस्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का नियमित इस्तेमाल बालों का नुकसान बढ़ा देगा. इसके अलावा डीप कंडीशनिंग का नियमित इस्तेमाल आप के बालों को स्वस्थ रखेगा. उससे हेयरस्टाइलिंग उत्पादों के अत्यधिक इस्तेमाल से बेजान और शुष्क नजर आने वाले बाल भी सुरक्षित और पोषित रहेंगे.

ये भी पढ़ें- 6 टिप्स: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे करें स्क्रब

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...