Pottery Making: आज के डिजिटल युग में जहां बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल स्क्रीन या टीवी के सामने बीतता है, उन्हें कुछ नया और क्रिएटिव सिखाना एक बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में ‘पॉटरी मेकिंग’ (मिट्टी के बर्तन बनाना) एक अच्छा ऑप्शन है। यह न केवल बच्चों को सदियों पुरानी भारतीय कला से जोड़ता है, बल्कि उनके दिमाग को क्रिएटिव बनाने में भी मदद करता है।

इस समय ई कॉमर्स साइट पर बेहतरीन पॉटरी किट्स काफी उपयोगी और फेमस हैं
1. Toy Imagine Kids Pottery Wheel Kit (DIY बैटरी ऑपरेटेड)
यह एक इलेक्ट्रॉनिक और पूरी तरह से खुद से चलने वाली पॉटरी व्हील है। यह उन बच्चों के लिए एकदम सही है जो बिल्कुल असली कुम्हार की तरह स्पिनिंग मशीन पर काम करना चाहते हैं। यह 699 से 899 के बीच मिल जाएगी।
बॉक्स के अंदर क्या-क्या मिलता है?
• मशीन जो बैटरी से चलती है और मिट्टी को आकार देने के लिए तेजी से घूमती है।
• बर्तन बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सुरक्षित और साफ मिट्टी के पैकेट्स।
• प्लास्टिक के बने बारीक टूल्स, जिनकी मदद से बच्चे मिट्टी को काट सकते हैं, उस पर डिजाइन बना सकते हैं और फिनिशिंग दे सकते हैं।
• एक मजबूत धागा, जिससे तैयार किए गए बर्तन को घूमते हुए व्हील से आसानी से काटा जा सके।
• बर्तनों के सूखने के बाद उन्हें आकर्षक लुक देने के लिए चमकीले रंगों का एक पूरा सेट।
• बारीक और सुंदर पेंटिंग करने के लिए ब्रश।
• बच्चों को स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करने के लिए एक गाइड बुक।

Storio Pottery & Sculpting Kit for Kids
स्टोरियो का यह किट बच्चों की क्ले-मॉडलिंग और स्कल्पटिंग स्किल्स को निखारने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हाथों की एक्सरसाइज लिए बहुत युजफुल है। यह 599 से 799 के बीच मिल जाएगी।
बॉक्स के अंदर क्या-क्या मिलता है?
• इस किट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मिट्टी को पकाने या भट्टी में डालने की जरूरत नहीं होती। यह हवा के संपर्क में आकर खुद ही सूखकर मजबूत हो जाती है।
• मिट्टी को अलग-अलग आकृतियों जैसे खिलौने, मूर्तियां या छोटे कप का आकार देने के लिए टूल्स।
• बच्चों की कलाकृतियों को लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार बनाए रखने के लिए खास कलर्स।
• मिट्टी पर काम करते समय उसे हल्का गीला करने और उसकी सतह को एकदम चिकना बनाने के लिए।
• रंगों को सही तरीके से भरने के लिए बढ़िया क्वालिटी का ब्रश।

बच्चों के विकास के लिए क्यों जरूरी हैं ये किट्स?
पॉटरी मेकिंग सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा साइंटिफिक साइकोलोजिकल रीजन है:
1. उंगलियों और हथेलियों से मिट्टी को आकार देने से बच्चों की मांसपेशियों का तालमेल और नियंत्रण बेहतर होता है।
2. घूमती हुई मिट्टी पर ध्यान केंद्रित करने से बच्चों का फोकस बढ़ता है और उनमें धैर्य की भावना विकसित होती है।
3. दोनों ही किट्स में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल-फ्री है।
अगर आपके बच्चे को स्पिनिंग मशीन (व्हील) पर काम करना पसंद है, तो ये किटस बेहतर है। वहीं, अगर आपके बच्चे को अपने हाथों से छोटी मूर्तियां, क्ले टॉयज या बारीक नक्काशी (बिना मशीन के) करना ज्यादा पसंद है, तो एयर-ड्राई क्ले के साथ आने वाला Storio Pottery Kit उसके लिए सबसे बेस्ट रहेगा।

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...