हमारी त्वचा में औयल ग्लैंड होता है जो प्राकृतिक रुप से त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए तेल प्रड्यूस करता है. पर जब यह ग्रंथी हाइपर एक्टिव हो जाती है तो इससे ज्यादा मात्रा में तेल निकलने लगता है जिससे चेहराऔयली हो जाता है.
औयली स्किन दूसरी त्वचा के मुकाबले काफी संवेदनशील होती है जिसकी देखभाल करने की बहुत जरुरत होती है. मुंह पर ज्यादा तेल होने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे उन में गंदगी भर जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक बताएंगे जिसको बना कर लगाने से औयली त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है.
ऐसे तैयार करें फेस पैक
1. स्ट्राबेरी-दही:
एक कटोरे में साफ और पकी हुई स्ट्राबेरी लें और उसे कूंट लें. इसके बाद इसमें एक चम्मच ताजी दही मिलाएं और दोनों को पेस्ट बना लें. इसको चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और सूखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें. यह फेस पैक आपकी डेड स्किन को निकालेगा और चेहरे को चमकदार बना देगा.
ये भी पढ़ें- 6 TIPS: बिना रिमूवर के नेल पेंट हटाएं
2. अंडा-शहद:
एक कटोरे में 1 अंडे की जर्दी,1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी को एक मिक्सर में अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गरम पानी से पोंछ लें.
