दिन भर की थकान के बाद जब आप सोने जाती हैं तो कभी सोचती हैं कि क्या आपके साथ साथ आपकी त्‍वचा और आपके बाल भी सोने के लिये तैयार हैं. नहीं आप ऐसा बिल्कुल नहीं सोचती. लेकिन क्या आप जानती हैं कि सोने से पूर्व बालों की और त्वचा को भी सोने के लिए तैयार करना आवश्यक है. आइये जानते हैं बालों और त्‍वचा को सोने से पहले कैसे ठीक रखें.

सोने से पहले बालों की तैयारी

  • सबसे पहले तो गंदे बाल लेकर न सोयें. यदि आप ऐसा करती हैं तो आप रोमछिद्रों को बंद कर रही हैं.
  • दूसरी बात गीले बालों के साथ न सोयें. यदि आप आड़े तिरछे बालों के साथ उठना नहीं चाहती हैं तो जरूरी है कि जब आप सोती हैं उस समय आपके बाल लगभग सूखे होने चाहिए.
  • उलझे हुए बाल लेकर न सोयें.
  • अपने बालों को ऊपर पोनी में बांधें जिससे सिर की त्वचा सांस ले सके. बहुत कसकर न बांधें अन्यथा सिर के आगे के बाल पतले होने लगते हैं. बालों को ढीला बांधें, विशेष रूप से जब आपके बाल लम्बे हों, अन्यथा सोते समय आपके बाल झटके से खिंच सकते हैं.
  • सामने की ओर से बालों को ऊपर की ओर उठाते हुए मध्य तक लायें. धीरे धीरे कंघी करें तथा उनका जूडा बनायें. यह बालों की प्राकृतिक दिशा की विपरीत दिशा में काम करने जैसा होता है. जब आप सुबह उठेंगे तो आपके बाल भरे हुए (घने) दिखेंगे जैसे आपने इन्हें ब्लो ड्राय किया हो.

चेहरा

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...