जैसा कि आप बालों की देखभाल के लिए औयलिंग, मसाज, हेयरपैक, स्टीमिंग और स्पा का सहारा लेती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि बालों को हेल्दी बनाने के लिए एक्सरसाइज की भी जरुरत होती है.
जी हां, जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर को एक्सरसाइज की जरुरत होती है, वैसे ही बालों को भी एक्सरसाइज की जरुरत होती है. आप कंघी से बालों को एक्सरसाइज करा सकती हैं. तो आइए जानते हैं, कैसे आप बालों की एक्सरसाइज करें.
ये भी पढ़ें- मैंगो हेयर पैक: बाल होंगे हेल्दी
- कितनी बार करें कंघी
हेयर स्टाइलिस्ट के अनुसार एक दिन में तीन बार कंघी करना अच्छा होता है. पर हर बार बालों की कंघी बहुत अच्छी तरह की जानी चाहिए. किसी भी तरह का हेयर स्टाइल या नाट बनाने की बजाए बालों में सीधे कंघी करना ज्यादा अच्छा होता है. इससे बालों में नई जान आती है और ग्रोथ में मदद मिलती है.
2. रात को बाल धोती है तो
अगर आप रात में बाल धोना पसंद करती हैं तो रात में ही बालों को सुलझा कर अच्छी तरह कोई स्कार्फ लपेट कर सोएं, वरना बालों के डैमेज होने का खतरा बना रहता है. तौलिए से बाल सुखाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी तौलिया पूरी तरह से सूखा हुआ हो.
