कई बार अचानक से चेहरे पर सफेद रंग के दाने दिखने लगते हैं और चेहरा खुरदुरा और भद्दा नजर आने लगता है. इन दानों को ऑयल बम्प या वाइटहेड्स कहते हैं. जब चेहरे के रोमछिद्र किसी कारणवश बंद हो जाते हैं, तो चेहरे से निकलने वाले अतिरिक्त तेल के बाहर न निकल पाने की वजह से नाक और उसके आस-पास दाने निकल आते हैं.
कई बार ये दाने गालों और सीने पर भी हो जाते हैं. इन तैलीय दानों की वजह से चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है. कुछ घरेलू नुस्खे वाइटहेड्स से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं.
चंदन और गुलाब जल
चंदन पाउडर और गुलाब जल न सिर्फ त्वचा को ठंडक देते हैं, बल्कि उसे अच्छी तरह से साफ भी करते हैं. चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर लगाएं. सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें. यह पेस्ट त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर वाइटहेड्स की समस्या को जड़ से खत्म करता है.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को व्हाइटहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें. एक माह तक नियमित इस्तेमाल से वाइटहेड्स की समस्या खत्म हो जाएगी.
अरंडी का तेल
