हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे खास होता है. वैलेंटाइन डे पर हर लड़की खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है. अगर आप भी क्यूट, फ्लर्टी या बोल्ड लुक अपनाकर अपने साथी को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो ये टिप्स आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं.
क्यूट चिक लुक
मासूम और क्यूट चेहरे वाली लड़कियां अधिकांश लड़कों को भाती हैं. क्यूट चिक लुक के लिए क्रीम फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जो चेहरे पर आसानी से एकसाथ मिल जाए. चेहरे पर मेट लुक आपको आकर्षक दिखाएगा.
- गालों को हल्की गुलाबी रंगत देने के लिए हल्के हाथों से ब्लश लगाएं.
- आंखों को क्लासिक लुक देने के लिए ब्लैक आईलाइनर लगाएं. मस्कारा लगाना नहीं भूलें.
- गहरे गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाएं. इससे आपको कम्पलीट वेलेंटाइन लुक मिलेगा.
बोल्ड लुक
अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो अच्छी तरह से चेहरे पर एकसार मिल जाने वाले फाउंडेशन लगाएं. फाउंडेशन अगर वाटरप्रपूफ हो तो और अच्छा है, जिससे शाम तक आपका मेकअप बरकरार रहेगा.
- वाटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर लगाएं.
- बेहद हल्की गुलाबी रंगत की लिपस्टिक या होठों को सिर्फ चमकदार लुक देने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं.
फ्लर्टी फन लुक
फ्लर्टी फन लुक इन दिनों को और स्पेशल बना देगा. आंखों का खास मेकअप करें.
- मस्कारा सही से ऊपरी पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए लगाएं.
