टूथपेस्‍ट दांतों की सफाई के अलावा हमारे दिन-प्रतिदिन के कामों में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है. वैसे क्या आप जानती हैं कि टूथपेस्‍ट आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी बहुत कारगर है, यह कई समस्‍याओं को दूर करता है. अगर नहीं तो पढिये इस लेख को, जहां हम बताएगें कि आप टूथपेस्‍ट के प्रयोग से अपनी त्‍वचा संबधी समस्‍याओं से कैसे निजात पा सकती हैं.

beauty

पिंपल

टूथपेस्‍ट में ट्राइल्‍लोजन नामक चीज होती है, जिसमें एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व पाए जाते हैं. अगर आपको पिंपल हो गया है तो रात को सोन से पहले अपने चेहरे पर पिंपल वाली जगह पर पेस्‍ट लगा लें. आप पाएगें की कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से वह पिंपल गायब हो जाएगा.

दाग-धब्‍बे

टूथपेस्‍ट से मुंहासों के दाग-धब्‍बे जल्‍द ही ठीक हो जाते हैं. इसको अपने चेहरे पर कुछ घंटो के लिए लगा कर छोड़ दें और ठंडे पानी से मुंह धो लें. टूथपेस्‍ट में एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍वों की वजह से त्‍वचा जल्दी ठीक हो जाती है.

beauty

नाखून

नेल पालिश के रेगुलर इस्‍तमाल से नाखून खराब हो जाते हैं इसलिए अगर आपको स्‍वस्‍थ्‍य नाखून चाहिये तो टूथपेस्‍ट लगाएं. जिस तरह से टूथपेस्‍ट दांतों के इनेमल की सुरक्षा करता है, ठीक उसी प्रकार से वह नाखूनों के लिए भी काम करता है. नेल पालिश को निकालने के बाद अपने नाखूनों पर टूथपेस्‍ट लगा लें, जिससे वह चमकदार और स्‍वस्‍थ्‍य बने.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...