वेलेंटाइन वीक (Valentine week) में अगर आप खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं तो स्किन को मौइस्चराइज रखना जरूरी है.
विंटर सीजन में स्किन रूखी होने लगती है. उस की चमक गायब हो जाती है. कई बार इस कारण स्किन में खिंचाव भी होने लगता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि स्किन के हिसाब से मौइस्चराइजर का प्रयोग करें. जिया आहूजा मेकअप स्टूडियो ऐंड सैलून की ब्यूटी और स्किन ऐक्सपर्ट जिया आहूजा कहती हैं कि स्किन अलगअलग तरह की होती है. ऐसे में जरूरी होता है कि स्किन केयर के लिए जो मौइस्चराइजर प्रयोग किया जा रहा हो वह स्किन के मुताबिक हो.
औयली स्किन
औयली स्किन ज्यादा सैंसिटिव होती है. इसलिए इस स्किन के लिए वाटर बेस्ड या जैल बेस्ड मौइस्चराइजर का ही प्रयोग करना चाहिए.
नौर्मल स्किन
नौर्मल स्किन बहुत ही क्लीन और क्लीयर टैक्स्चर वाली होती है. इस की खास बात यह होती है कि इस की ज्यादा केयर करने की भी जरूरत नहीं होती है. नौर्मल स्किन के लिए मौइस्चराइजर न ज्यादा औयली हो और न ही पूरी तरह से जैल बेस्ड. इस टाइप की स्किन पर नौर्मल स्किन लोशन भी अच्छी तरह काम करता है.
ये भी पढ़ें- 4 टिप्स : सेंधा नमक के इस्तेमाल से पाएं बेदाग स्किन
ड्राई स्किन
