Copper peptide thread lift facial : आजकल ऐंटीऐजिंग ट्रीटमैंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. लोग बोटोक्स, फिलर्स और सर्जरी जैसी प्रक्रियाओं को अपनाते हैं लेकिन ये न सिर्फ महंगी होती हैं बल्कि दर्दनाक भी होती हैं. स्किन को थ्रैड डलवा कर लिफ्ट करना भी एक पौपुलर विकल्प है लेकिन यह भी काफी पेनफुल होता है.

अगर आप बिना किसी सर्जरी और दर्द के झुर्रियों और फाइनलाइंस से छुटकारा पाना चाहती हैं तो कौपर पेप्टाइड थ्रैड लिफ्ट फैशियल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

यह एक इनोवेटिव, नौनसर्जिकल ट्रीटमैंट है जो त्वचा को बिना किसी दर्द के लिफ्ट और टाइट कर सकता है. इस फेशियल में कोलोजन थ्रैड्स और कौपर पेप्टाइड सीरम का इस्तेमाल किया जाता है जो नैचुरल तरीके से स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाता है.

अगर इसे महीने में एक बार करवाया जाए और हर हफ्ते कोलोजन थ्रैड्स डलवाए जाएं तो आप की त्वचा सालों तक जवां बनी रह सकती है.

कैसे किया जाता है

सब से पहले स्किन को गहराई से क्लीन किया जाता है ताकि डस्ट, औयल और डैड स्किन हट सके. फिर जैंटल ऐक्सफौलिएशन (स्क्रबिंग) किया जाता है ताकि स्किन ट्रीटमैंट के लिए तैयार हो जाए.

इस के बाद स्किन पर लेजर दी जाती है जिस से स्किन की कोशिकाएं एक्टिवेट होती हैं और कोलोजन प्रोडक्शन बढ़ता है. आईज एरिया पर बायोप्ट्रान की यलो लाइट दी जाती है ताकि डार्क सर्कल्स और फाइनलाइंस कम हो सकें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...