आजकल त्वचा की देखभाल के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और इन में से एक है एलईडी फेस मास्क. (Face Mask) पहले तो एलईडी थेरैपी (LED Therapy) त्वचा के डाक्टर द्वारा ही दी जाती थी लेकिन अब एलईडी मास्क की मदद से हम घर पर भी इस थेरैपी को ले सकते हैं.
यह मास्क घर पर उपयोग करने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है, जिस से आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं.
एलईडी फेस मास्क क्या है, कैसे यह त्वचा की समस्याओं को हल करता है, और इस में कौनकौन सी एलईडी लाइट्स का उपयोग किया जाता है, आइए जानते हैं :
एलईडी फेस मास्क क्या है
एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) फेस मास्क एक विशिष्ट प्रकार का फेस मास्क है, जिस में विभिन्न रंगों की एलईडी लाइट्स लगी होती हैं.यह मास्क त्वचा के विभिन्न स्तरों पर असर डालता है और अलगअलग त्वचा की समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइट्स का इस्तेमाल करता है.हर रंग की लाइट एक विशेष समस्या के उपचार में सहायक होती है।
एलईडी लाइट्स और उन के उपयोग
एलईडी फेस मास्क में आमतौर पर 3-7 विभिन्न रंगों की एलईडी लाइट्स होती हैं, जिन में से प्रत्येक एक विशिष्ट त्वचा समस्या पर काम करती है.आइए, जानते हैं कि कौन सी लाइट किस समस्या को हल करने में मदद करती है :
