हमारी स्किन केयर से लेकर मेकअप और स्टाइलिंग तक में अब सोशल मीडिया अहम रोल निभाती है. सोशल मीडिया के जरिए आए दिन कोई न कोई नया ट्रेंड युवाओं के बीच छा जाता है. इन्हीं में से एक है ‘स्किन फ्लडिंग’. स्किन फ्लडिंग त्वचा को मॉइस्चराइज रखने का एक तरीका है. यह स्किन के लिए एक बहुत ही लाभकारी प्रक्रिया है, जिसे ठीक से अपनाकर आप अपनी स्किन को भरपूर पोषण दे सकते हैं. क्या है स्किन फ्लडिंग और कैसे करती है यह काम, चलिए जानते हैं.

यह है स्किन फ्लडिंग

स्किन फ्लडिंग का मुख्य उद्देश्य स्किन में नमी बनाए रखना है. जब आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी तो यह कई परेशानियों से बची रहेगी. इसमें स्किन को पोषण देने के लिए अपनी दिनचर्या में क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सीरम को शामिल किया जाता है.

स्किन फ्लडिंग के हैं कई फायदे

स्किन फ्लडिंग आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है. इस प्रक्रिया से आपकी स्किन पर चमक आती है और उम्र का प्रभाव कम होता है.

1. बढ़ता है स्किन का हाइड्रेशन

स्किन फ्लडिंग का सबसे बड़ा फायदा है स्किन को भरपूर हाइड्रेशन मिलना. इसके लिए जरूरी है कि आप एक अच्छा मॉइस्चराइजर और सीरम का उपयोग करें. यह परत आपकी स्किन की नमी को पूरी तरह से लॉक कर देती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...