हम सबने सल्फेट का नाम तो सुना ही है और अपने घरों में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इनको पाया भी है. पर क्या आप जानते हैं कि ये होते क्या हैं? सतलिवा की को - फाउंडर नम्रता रेड्डी सिरुपा बताती हैं कि सल्फेट एक प्रकार के डिटर्जेंट होते हैं. अपने शैंपू के पीछे आप कई प्रकार के सल्फेट के नाम पड़ सकते हैं. इसे पेट्रोलियम और प्लांट ऑयल्स से बनाया जाता है. इससे शैंपू और बाकी प्रोडक्ट्स में झाग बनाने की क्षमता आती है और यही झाग आपकी स्किन और स्कैल्प से गंदगी को निकालने का काम करते हैं . लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हैं कि सल्फेट युक्त स्किन , हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने से ये आपकी स्किन के नेचुरल आयल को भी खत्म करने का काम करते हैं.  जिसके इस्तेमाल के कारण आपकी त्वचा व बाल धीरेधीरे डल व बेजान होने लगते हैं. यहां तक कि अगर आप सल्फेट को कलर किए हुए बालों में भी इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आपके कलर को भी हलका व उड़ाने की भी क्षमता होती है. इससे आप जान ही गए होंगे कि ये आपके लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए आज खास ब्यूटी ब्रैंड्स सल्फेट फ्री प्रोडक्ट्स बनाने पर ज्यादा जोर दे रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...