पर्सोना सैलून और मेकओवर अकादमी की मेकओवर एक्सपर्ट मल्लिका गंभीर द्वारा विंटर सीजन के आगमन का स्वागत करते हुए इस साल फैशन में रहने वाले आकर्षक और लुभावने लुक्स और ट्रेंड्स पेश किये गए. ये लुक्स प्राचीन और आधुनिक के खूबसूरत समागम को पेश करते हुए दिखे. इस अवसर पर पेर्सोना सैलून करोल बाग और इंदिरापुरम ( गाजियाबाद ) में आर्गेनिक जोन भी लांच किया गया, जो आर्गेनिक और नेचुरल ब्यूटी रिचुअल्स को प्रमोट करेगा.
नेचुरल और सटल दिखे
खूबसूरती के इस सेलिब्रेशन में आधुनिक और अल्ट्रा मौडर्न लुक्स की शोकेसिंग की गयी, जिसमें वेस्टर्न इन्फ्लुएंस से इंस्पायर्ड बौलीवुड के नए लुक्स पेश किये गए. इन लुक्स में जहां हेयरस्टाइल्स वेस्टर्न रहे और उन्हे ट्रेडिशनल एक्सेसरीज से सजाया गया, वहीं पिछले साल की अपेक्षा इस साल मेकअप नेचुरल और सटल दिखे, इनोवेटिव तरीकों से इन लुक्स को प्रस्तुत किया गया, ताकि महिलाएं हर अवसर पर नया मेकओवर कर सकती हैं. इन ब्यूटी लुक्स के जरिये इस सीजन के ट्रेंड्स को शोकेस किया गया, जो दिल्ली एनसीआर के युवाओं और उनकी पसंद को ध्यान में रखकर क्रिएट किये गए. सभी लुक्स फ्यूज़न रहे और उनके द्वारा मौडर्न व आधुनिक के ब्लेंड को रिफ्लेक्ट किया गया.
ये भी पढ़ें- विंटर स्किन प्रौब्लम्स को दूर करने के लिए ट्राय करें ये टिप्स
