सर्दियों के आते ही ठंड को एन्जॉय करने के लिए लोग ऊनी कपड़ों का प्रयोग करना शुरू कर देते है, क्योंकि गरमा गरम खाना इस मौसम को और अधिक बेहतर बना देती है, लेकिन ठंड में चारो तरफ ठंडी हवाएं चलने की वजह से त्वचा रुखी और बेजान होने लगती है,ऐसे में अगर त्वचा की रूटीन देखभाल की जाय, तो पुरस्कार के रूप में चमकदार त्वचा और गुलाबी ग्लो चेहरे पर आ जाती है.

इस बारें में द एस्थेटिक क्लिनिक्स की कॉस्मेटिक डर्मेटोलोजिस्ट & डर्मेटो-सर्जन डॉ. रिंकी कपूर कहती है कि जाड़े के दिनों में दूसरे मौसम की अपेक्षा त्वचा का अधिक ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि इस समय ठंडी और सूखी हवाएं त्वचा से नमी को सोख लेती है. इससे स्किन ड्राईनेस, खुजली, परतदार स्किन आदि की संभावना रहती है, जिससे स्किन रफ, ड्राई और डिहाइड्रेटेड हो जाती है. कुछ सरल और आसान तरीके से स्किन की देखभाल की जा सकती है , जो निम्न है,

• अधिक हैवी या मोयस्चर युक्त क्रीम न चुने, क्योंकि इससे त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते है, स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स, जो त्वचा की नेचुरल आयल और नमी को बनाये रखने में सहायक हो, उसे लें. ठंड में मास्क, पील्स और अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स खरीदने से बचें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...