Winter Skincare: सर्दियों में त्वचा पर रूखापन, बेजानपन और खिंचाव जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. ठंडी हवा और कम नमी की वजह से स्किन अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है. ऐसे मौसम में त्वचा को हैल्दी, ग्लोइंग और मोइस्चराइज्ड रखने के लिए खास देखभाल और सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है. इसलिए जरूरी है कि हमें पता हो की क्या करें और क्या न करें.

क्या करें क्या न करें

नमी का ख्याल रखें : सर्दियों में स्किन ग्लो बनाए रखने के लिए सब से अहम है हाइड्रेशन.

ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिन में ह्यलूरोनिक एसिड, ऐलोवेरा, ग्लिसरीन या शिया बटर हो. ये त्वचा को भीतर तक नमी देते हैं, ड्राई पैच हटाते हैं और स्किन को मुलायम बनाते हैं.

सौफ्ट क्लींजिंग अपनाएं : ठंड में धूल, मेकअप और पसीने की हलकी परत भी पोर्स बंद कर देती है, जिस से चेहरा रुखा और डल दिखने लगता है.

हलके क्लींजिंग जैल या मिल्क क्लींजिंग का दिन में 2 बार उपयोग करें ताकि त्वचा साफ और फ्रैश रहे

प्रकृति का फेशियल टच दें : सर्दियों में थकी और बेरौनक त्वचा को प्राकृतिक फेशियल से तुरंत ताजगी मिलती है.

त्वचा को पोषण दें : अनियमित खानपान और ठंड की वजह से स्किन अपनी चमक खो देती है.

ऐसे में विटामिन ई वाले सीरम, नारियल तेल या बादाम तेल की हलकी मसाज त्वचा को पोषण देती है और चेहरे में फिर से नूर भरती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...