Winter Skincare: सर्दियों में स्किन को बचाने का सब से आसान तरीका है मौइस्चर सैंडविचिंग. यह आप की त्वचा के लिए एक सरल, असरदार और बेहद प्यार भरा स्टैप है. दरअसल, सर्दियां आते ही हमारी स्किन सब से ज्यादा परेशान होने लगती है. हवा सूखी
हो जाती है, नमी कम हो जाती है और घर की हीटिंग भी त्वचा की नमी छीन लेती है. ऐसे में चेहरे पर खिंचाव, सफेदसफेद पैच, सूखापन और जलन होना बिलकुल आम है. इसलिए
इस मौसम में सही मौइस्चराइजेशन ही स्किनकेयर की असली चाबी है. इन्हीं समस्याओं के बीच एक तकनीक इन दिनों काफी चर्चा में है- मौइस्चर सैंडविचिंग. यानी त्वचा को हाइड्रेशन की ऐसी लेयर देना जो पूरा दिन नमी को लौककर के रखे.
मौइस्चर सैंडविचिंग आखिर है क्या
नाम से लगता है कि इस में कुछ लेयर्स होंगी और बिलकुल ऐसा ही है. यह एक लेयरिंग टैक्नीक है, जिस में आप हाइड्रेशन और मौइस्चराइजर को ऐसे क्रम में लगाते हैं कि नमी स्किन के अंदर बंद हो जाए और बाहर की ठंडी हवा उसे नुकसान न पहुंचा सके. इस में 3 बेसिक लेयर्स शामिल होती हैं-
- हाइड्रेटिंग बेस (जैसे टोनर/ऐसैंस).
- मौइस्चराइजर.
- औयल या क्रीम की एक हलकी लेयर जो नमी को सील कर दे.
यही लेयर आप की त्वचा के लिए सैंडविच का काम करती है, हाइड्रेशन बीच में, सुरक्षा दोनों तरफ.
