Aamir Khan Talkies :  हाल ही में आमिर खान ने बांद्रा के ताज लैंड होटल में मीडिया को एक सरप्राइज पार्टी देने के लिए एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. यह एक सरप्राइज प्रेस कॉन्फ्रेंस थी इसलिए मीडिया वाले कई सारे अटकलें लगा रहे थे. मीडिया को लग रहा था कि आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ की पौपुलरिटी के बाद किसी नई फिल्म का अनाउंसमेंट तो नहीं करने जा रहे, या कहीं आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी के साथ शादी करने का प्रोग्राम तो नहीं बना रहे.

लेकिन इन सब बातों पर तब पूर्णविराम लग गया, जब आमिर खान ने मीडिया के सामने अपनी नई योजना का खुलासा किया. जिसके तहत आमिर खान ने अब यूट्यूब चैनल पर पैर पसारने की तैयारी कर ली है. अपने यूट्यूब चैनल Aamir Khan Talkies में आमिर खान फिल्मों से लेकर शोज के कई तरह के कंटेंट यूट्यूब पर लेकर आएंगे, जिसमें कुछ कंटेंट बिल्कुल फ्री होंगे तो कुछ के लिए ऑडियंस को pay per view के हिसाब से पेमेंट करना होगा.

आमिर खान का यह एक्सपेरिमेंट बिल्कुल हटके है जो अभी तक किसी इंडियन स्टार ने नहीं किया. ज्यादातर फिल्म सिनेमा घर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होती है लेकिन आमिर खान 'सितारे जमीन पर' यूट्यूब पर लेकर आएंगे. 1 अगस्त से आमिर खान के यूट्यूब चैनल में उनके प्रोडक्शन में बनी सारी पुरानी फिल्में आमिर खान का प्रसिद्ध शो 'सत्यमेव जयते' के सारे एपिसोड इस चैनल पर दिखाए जाएंगे. आमिर खान ने अपने इस चैनल को जनता का चैनल नाम दिया है. 'सितारे जमीन पर' के लिए आमिर ने पे पर व्यू 100 रुपए निर्धारित किए हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...