ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं. हाल ही में ऐक्ट्रैस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ किसी अवार्ड फंक्शन में शिरकत की थी. जहां दोनों मां बेटी की बौन्डिंग देखते बन रही थी. कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का तलाक होने वाला है. हालांकि बाद में यह अफवाह भी बताया गया था, लेकिन कुछ महीनों पहले अभिषेक ने डिवोर्स पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद कहा जाने लगा कि ऐश और अभिषेक का तलाक कन्फर्म है.

अभिषेक बच्चने के फ्लौन्ट किया अपना वेडिंग रिंग
लेकिन एक इंटरव्यू के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने अपनी वेडिंग रिंग फ्लौन्ट करके अफवाहों का खंडन किया था. तो वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय को दुबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पौट किया. यूजर्स ने गौर किया कि ऐश ने वेडिंग रिंग नहीं पहना था. जिसके बाद फिर से कपल के तलाक की खबरे आने लगी.
पिता अमिताभ के बंगले के करीब अभिषेक बच्चन ने खरीदा नया अपार्टमेंट

अब बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन ने एक नई प्रौपर्टी खरीदी है. रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन का नया अपार्टमेंट अपने पिता के बंगले 'जलसा' के नजदीक है. रिपोर्ट के अनुसार बच्चन परिवार के पास एक ही क्षेत्र में कई संपत्तियां हैं और यह उनके कलेक्शन में एक नया प्रौपर्टी जुड़ गया है.
