बेहतरीन ऐक्ट्रैस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अक्सर चर्चा में रहती हैं. कभी अपने लुक और स्टाइल की वजह से तो कभी अपनी ऐक्टिंग की वजह से Neena Gupta फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह गंजी चुड़ैल के लुक में नजर आ रही हैं. ऐक्ट्रैस का ये वीडियो अभी तक हजारों कमेंट और लाखों व्यूज बटोर चुका है.
https://www.instagram.com/reel/DC94METi26a/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
डरावना लुक
65 साल की उम्र में नीना ने ऐसा डरावना रूप अपनाया, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे. बेहद खूबसूरत दिखने वाली नीना गुप्ता का ऐसा डरावना रूप देख आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे ये नीना हैं.
उनका लेटेस्ट लुक क्या है आइए जानते है. रेड आंखे, ग्रीन स्किन कलर और गंजी चुड़ैल के रूप में नीना का लुक वाकई डरावना है.
अपकमिंग प्रोजेक्ट का लेटेस्ट लुक
आपको बता दें कि नीना गुप्ता इस बार कुछ ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आई हैं, जिससे उनके फैंस को 440 वाल्ट का झटका लगना तो तय है. सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता के अपकमिंग प्रोजेक्ट से लेटेस्ट लुक सामने आया है. जिसमें वह 'गंजी ग्रीन' कलर की चुड़ैल के रूप में नजर आ रही है. उनके इस लुक को देख कर सभी आश्चर्य में है.
