Vedhika Kumar : मौडलिंग से कैरियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री वेदिका कुमार ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. उन्होंने अभिनय कैरियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से किया है. फिल्म पेट्टा रैप, कंचना 3, मुनि, परदेसी, कालई, शिवलिंग, द बडी, फियर आदि में काम करने के बाद अभिनेत्री वेदिका कुमार को हाल ही में आयोजित ओटीटी प्ले अवार्ड्स 2025 में एक बड़ा और विशेष पुरस्कार तेलुगु वेब सीरीज यक्षिणी के लिए मिला है.

मिली कामयाबी

अभिनेत्री की यह पहली ओटीटी प्रोजेक्ट है, जिसमें उन्होंने माया की भूमिका के लिए 'बेस्ट डेब्यू इन एन ओटीटी सीरीज़' का पुरस्कार जीता है. इसमें उनकी भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण थी, जिसे वेदिका ने बारीकियों के साथ निभाया है. वह कहती है कि मैं यक्षिणी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है, जो कई भाषाओं में आ रही है. पिछले कुछ वर्षों में, मुझे वेब शो के काफी प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन जिस चीज ने मुझे इसकी ओर आकर्षित किया, वह है इसमें मुख्य भूमिका निभाना. इससे पहले मैंने काफी फिल्में की हैं और मुझे लगा कि यह बदलाव और एक किरदार को विस्तार से बताने के लिए एक शानदार मौका है. इसके अलावा इसकी कहानी, एक अप्सरा पर नहीं, बल्कि एक एक अभिनेत्री, जो एक यक्षिणी है उस पर टिकी है, जो एक काल्पनिक कहानी है. इसमें वह अपनी सुंदरता का प्रयोग कर कुछ भी कर सकती है. यही वजह है कि इस शो में मुझे ऐक्टिंग के कई शैडस मिले जिसे करना आसान नहीं था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...