बौलीवुड की सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक्टिंग करियर पिछले कुछ वर्षो से घिसट घिसट कर ही आगे बढ़ रहा है. इस बीच उन्होंने ‘जज्बा’, ‘सरबजीत’ व ‘फन्ने खां’ जैसी फिल्में की, जिन्हें बौक्स औफिस पर कोई सफलता नहीं मिली. वहीं अब खबरें है कि ऐश्वर्या फिल्मकार मणि रत्नम की आने वाली फिल्म में खूंखार विलेन के रोल में औडियंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

✨Doha☀️?

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

खबरों की मानें तो ऐश्वर्या रौय बच्चन के कैरियर को पुनः नई दिशा देने के लिए फिल्मकार मणिरत्नम सामने आ गए हैं. बौलीवुड में चर्चाएं गर्म हैं कि मणिरत्न्म के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में ऐश्वर्या रौय बच्चन नकारात्मक किरदार निभाने वाली हैं. सूत्रों की माने तो यह फिल्म ऐतिहासिक तमिल उपन्यास ‘पोन्नी इन सेलवन’ पर आधारित है. यह एक काल खंड वाली नाटकीय फिल्म होगी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ मोहन बाबू होंगे. सूत्रों का दावा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी. मगर मणिरत्नम या ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म को लेकर कुछ भी कहने से बच रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

⏱✨?

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...