अभिषेक दुधैया निर्देशित तथा अजय देवगन,संजय दत्त,सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही की ऐतिहासिक सत्य घटनाक्रम पर आधारित फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया‘ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को जारी होते ही वायरल हो गया. यह फिल्म 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सप्ताह में हॉट स्टार डिजनी पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का दूसरा ट्रेलर देखकर लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागेगी.
फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया ने इस फिल्म को भव्य स्तर पर फिल्माया है. जिसकी झलक ट्रेलर में भी नजर आती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. वीडियो की शुरुआत पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा भुज पर हमला करने के साथ होती है, जिसमें वॉयसओवर हमलावरों को निर्देश देते हुए कहता है-‘‘कच्छ से घुसो. भुज एअरबेस पर हमला करो. जितना ज्यादा से ज्यादा इलाका अपने कब्जे मे ले सकते हो,ले लो. उसके बाद हम दिल्ली में श्रीमती गांधी के साथ एक कप चाय साझा करेंगे।‘‘कुछ दृश्योें के बीच सुनाई देता है-‘‘हम उठे. हमने बलिदान किया. हमने जवाबी कार्रवाई की. ‘‘
फिर इस ट्रेलर में अजय देवगन का संवाद है-‘‘हम उस महा छत्रपति शिवाजी की औलाद हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटनों र ला दिया था और अपने खून से हिदुस्तान का इतिहास लिखा था. ‘‘
