fertility preservation : अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. हिंदी फिल्मों में अपने दमदार किरदार की वजह से हमेशा उन को सराहा गया. साल 2020 में जहां उन को फिल्म 'गिल्टी' के लिए फिल्मफेयर और ओटीटी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया, वहीं वेब सीरीज 'रे' के जरीए उन्होंने ओटीटी में शुरुआत की. इस के अलावा 'जिगरा', 'ओ माई डार्लिंग', 'मोनिका' आदि फिल्मों में काम किया.

एक अलग पहचान

आकांक्षा ने अभिनय से धीरेधीरे मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की शुरुआत की. लेकिन इस बार प्रतिभावान अभिनेत्री आकांक्षा ने अपने ऐक्टिंग कैरियर के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के एक बेहद निजी फैसले पर खुल कर बात की है. आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं और इस फैसले तक पहुंचने की पूरी मुश्किल और भावनात्मक यात्रा भी साझा की.

आकांक्षा के अनुसार, इस फैसले के पीछे कई सारी जिम्मेदारी हैं जैसे कैरियर और पर्सनल लाइफ आदि. पिछले 2 हफ्तों की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में बताते हुए आकांक्षा ने अपनी तकलीफ और भावना शेयर करते हुए बताया कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिस से कई महिलाएं गुजरती हैं, लेकिन खुल कर बात कम ही करती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...