27 सितंबर को रिलीज हो रही अभिनेता से निर्देशक बने शिवा रिंदन की फिल्म‘‘कैंडी ट्विस्ट’’ से बौलीवुड में अक्षय खरोड़िया नामक एक नए एक्टर की एंट्री होने जा रही है.  इस पर अक्षय खरोड़िया अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं- ‘‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. अब तक, मैंने दो फिल्में की हैं, जिनमें से मेरी पहली फिल्म ‘कैंडी ट्विस्ट’ 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

ऐसे मिली फिल्म...

यह फिल्म सुनील शेट्टी की वजह से मुझे मिली.’’ फिल्म ‘‘कैंडी ट्विस्ट’’ का हिस्सा बनने की दिलचस्प कहानी सुनाते हुए अक्षय कहते हैं- ‘‘‘यह एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है. जिस दिन मैं औडिशन के लिए गया था, उस दिन बहुत बारिश हो रही थी, इसलिए मेरे साथ ही अधिकांश एक्टर्स के औडिशन रद्द हो गए. मैं निराश होकर सोचने लगा कि अब मुझे क्या करना चाहिए? तभी एक शख्स ने मुझे कहा कि मैं चाहूं तो ऊपर जाकर औडीशन दे सकता हूं. जब मैं ऊपर पहुंचा, तो देखा कि वहां दो जाने-माने कलाकार बैठे थे. मैं भी वहां बैठ गया. कुछ देर बाद कास्टिंग टीम ने मुझसे कहा कि आपका चयन तय है. मेरा औडिशन भी नहीं लिया गया. कुछ देर बाद सुनील शेट्टी ने मुझे विशेष रूप से बुलाया और निर्देशक शिवा के सामने कहा कि यह लड़का बौलीवुड में बहुत आगे जाएगा और यही आपकी फिल्म का स्टार चेहरा होगा.”

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...