खास वजह
लेकिन अक्षय खन्ना एक ऐसे ऐक्टर हैं, जिन्होंने अपनी मरजी से शादी न करने का फैसला किया और आजीवन कुंआरे रहने की कसम खा ली.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना ने आजीवन कुंआरे रहने के पीछे खास वजह बताई.
अक्षय खन्ना ने बताया,"मुझे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैं कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता, न पत्नी की और न ही बच्चों की. मैं अपने जीवन में बहुत खुश हूं और अपनी लाइफ को पूरी तरह ऐंजौय कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी मरजी का मालिक हूं और मुझे कुछ भी करने के लिए न तो किसी से इजाजत लेनी पड़ती है और न ही सफाई देनी पड़ती है. मुझे जो भी करना है जब भी करना है उस के लिए मुझे किसी की परमिशन नहीं लेनी पड़ती और शादी कर के मैं अपनी खुशहाल जिंदगी बरबाद नहीं करना चाहता."
