बौलीवुड स्टार्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. साथ ही उनका असर उनकी फैमिली पर भी पड़ता है. हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) को भी लोगों की गंदी सोच का शिकार होना पड़ा. अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली । अलाना पांडे बेहद बिंदास हैं और अक्सर ही अपनी बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में एक यूजर के कमेंट ने उन्हें चौंका दिया. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला....
यूजर ने लिखी थी ये बात
दरअसल, हाल ही में अलाना पांडे ने अपने सोशलमीडिया अकाउंट पर कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की थी, जिस पर एक औरत ने कमेंट करते हुए लिखा था कि यह तो गैंग रेप होने के लायक हैं, जिस पर अलाना ने सोशलमीडिया पर अपने एक पोस्ट के साथ करारा जवाब दिया है.
