बौलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर चर्चे में बने हुए हैं. एक्टर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी फेमस हैं.

https://www.instagram.com/reel/C8eRmMhMT5Z/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

 

हाल ही में प्रेस कौंफ्रेंस के दौरान दौरान जब अन्नू कपूर से कंगना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे.

दरअसल, अन्नू कपूर ने अपनी पूरी टीम के साथ एक प्रसे कंफ्रेस आयोजित की थी. इस दौरान एक्टर ने कई सवाल के जवाब दिए. जब एक्टर से कंगना रनौत के थप्पड़कांड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना सवाल सुने कहा, ये कंगना जी कौन हैं..फिर पब्लिक के चीयर करने पर उन्होंने हाथ जोड़कर शांत रहने का इशारा किया. एक्टर ने आगे कहा, भाई प्लीज, बताओ न आप, कौन हैं?

https://www.instagram.com/reel/C8b7RHxIIHl/?utm_source=ig_web_copy_link

 

अन्नू कपूर ने कहा बताइए आप मुझे कि बहुत बड़ी हिरोइन होंगी. सुंदर है क्या? उनका जवाब सुनने के बाद लोग हूटिंग करने लगे. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में से किसी ने बताया कि कंगना ने हाल ही में मंडी से चुनाव जीता है और नवनिर्वाचित सांसद हैं, इस पर अन्नू कपूर ने रिएक्शन दिया कि ओहो वो भी हो गईं.इस कौंफ्रेस के दौरान अन्नू कपूर बौलीवुड के जानेमाने निर्देशक संजय लिला भंसाली पर भी भड़कते नजर आएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...