वेब सीरीज  – पाताललोक

रेटिंग – 4

कलाकार – जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, इश्वाक सिंह, गुल पनाग व अन्य.

निर्देशक – अविनाश अरुण, प्रोसित रॉय

प्लेटफार्म – अमजोन प्राइम

कोई एक जगह जहां आपको मीडिया, समाज, राजनीति और प्रशासन नंगा दिखने को मिले तो समझ जाइए जनाब आप ‘पाताललोक’ आ चुके हैं. जी हां, यही खासियत है इस नए वेब सीरीज ‘पाताललोक’ की. शानदार कंटेंट और समाज के डार्क साइड को लेकर बुनी गई इस सीरीज में आपको वह सब चीज देखने को मिल जाएगी जो शायद धरतीलोक में हम देख नहीं पाते या देखना नहीं चाहते.

इस वेब सीरीज की शुरुआत ही जयदीप अहलावत के इस संवाद होता है “यह एक नहीं 3 दुनिया है. सबसे ऊपर स्वर्ग लोक जिसमें देवता रहते हैं. बीच में धरती लोक जिसमें आदमी रहते हैं. और सबसे नीचे पाताल लोक जिसमें कीड़े रहते हैं.” यह संवाद ही काफी हद तक यह बताने के लिए काफी है कि इस क्राइम थ्रिल सीरीज में सुंदर सी दिखने वाली प्यारी प्यारी दुनिया सबके लिए एक जैसी नहीं, बल्कि यह 3 हिस्सों में बंटी हुई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...