बौलीवुड एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर ने साल 2020 में अपने पेरेंट्स बनने की खबर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. जहां बीते दिनों उनकी बेटी की नकली फोटोज ने सोशलमीडिया पर खलबली मचा दी थी तो वहीं दोनों के फैंस बेटी की पहली फोटोज का बेसबर् से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच इस कपल ने खुद ही अपनी बेटी की पहली झलक दिखा दी है. साथ ही बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है. आइए आपको दिखाते हैं विरुष्का की बेटी की पहली फोटो और नाम...
बेटी के नाम का खुलासा करते हुए फोटो की शेयर
बेटी के नाम का खुलासा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा 'हमने प्यार, आभार और साथ के साथ अपनी जिंदगी बिताई है, लेकिन इस छोटी सी 'वामिका' ने सब कुछ बिल्कुल बदलकर रख दिया है. आंसू, हंसी, चिंता, खुशी जैसी भावनाएं कभी-कभी एक पल में ही महसूस हो जाती हैं. नींद नहीं मिल रही है, लेकिन हमारे दिल पूरी तरह से प्यार से भरे हैं. आप सब के प्यार और आशिर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- सामने आई अनुष्का-विराट की बेटी की फोटो तो वायरल हुए तैमूर के ये मजेदार मीम्स
