फिल्म ‘दंगल’ से अभिनय कैरियर शुरू करने वाले अभिनेता अपारशक्ति खुराना पंजाब के चंडीगढ़ से है. उन्होंने क्रिएटिव फील्ड में आने की शुरुआत रेडियो ज़ोकी से की थी, इसके बाद वे टीवी होस्टिंग की ओर मुड़ गए. वे एक स्पोर्ट पर्सन है और क्रिकेट की दुनिया में बहुत अच्छा काम नहीं कर रहे थे, तब उन्हें कुछ अलग करने की इच्छा हुई और वे अभिनय क्षेत्र की ओर मुड़े. हालाँकि उनका भाई आयुष्मान खुराना भी एक जाना माना कलाकार है, पर वे उनका अधिक हेल्प नहीं लेते. हॉट स्टार पर उनकी फिल्म ‘कानपुरिया’ रिलीज हो रही है, जिसे लेकर वह बहुत खुश है और बातचीत की. पेश है कुछ अंश.

सवाल- कानपुरिया किस तरह की फिल्म है? आपको इसमें खास क्या लगा?

ये एक रियल फिल्म है, जिसमें आम फिल्मों की तरह हैप्पी एंडिंग नहीं होती है. फिर भी आपको इसे देखकर एक संतुष्टि मिलती है,क्योंकि इसमें किसी नकारात्मक परिस्थिति को मजेदार रूप में कही गयी है और मुझे यही अच्छा लगा. इसके अलावा कानपुर के बारें में कोई कहानी अच्छी तरह से कही नहीं गयी है. इसके निर्देशक कानपुर के है और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरीके से पर्दे पर लाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने ऐसे मनाई शादी के बाद पहली दीवाली

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...