Amitabh Bachchan: 82 वर्ष की उम्र में कई बीमारियां होने के बावजूद, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इतना फिट और ऊर्जा से भरपूर कैसे हैं? यह बात हर कोई जानना चाहता है कि बिग बी ऐसा क्या खाते हैं? उनकी इस एनर्जी का राज क्या है? राज से पर्दा हटाते हुए अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी सेहत का राज कोई हेल्थ सप्लीमेंट या डाइट फूड नहीं बल्कि वह खाना हैं जो वे बचपन से खाते आए हैं.
अमित जी के अनुसार, “मैं बहुत ज्यादा फूडी नहीं हूं, सादा खाना ही पसंद है. मैं पूरी तरह से शाकाहारी हूं. मेरा फेवरेट फूड दाल चावल और आलू की सब्जी है, जो मैं कभी भी खाने के लिए तैयार रहता हूं. यह खाना मैंने बचपन से खाया है. दाल चावल और आलू की सब्जी खाने के बाद सिर्फ पेट हीं नहीं भरता, बल्कि आत्मा भी तृप्त हो जाती है.
मुझे रोजमर्रा की जिंदगी में भी ऐसा ही खाना पसंद है जो आराम से डाइजेस्ट हो जाए मजेदार भी हो. अब उम्र हो रही है इसलिए खाने में सावधानी बरतना भी जरूरी हो गया है. मैं खाने के साथ-साथ अपने जिम इंस्ट्रक्टर के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योग जरूर करता हूं.” सच बात तो ये है कि अगर आप हल्का-फुल्का खाना और योगा अगर नियमित रूप से करते हैं, तो आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकता है.
