Avanti Patel: बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाली खूबसूरत और हंसमुख अवंति पटेल शास्त्रीय और प्ले बैक सिंगर हैं. रियलिटी शो के सीजन 10 में आने के बाद वे पौपुलर हुईं.

मुंबई से संगीत में स्नातकोत्तर की डिगरी पूरी करने वाली अवंति के पिता पंकज पटेल गुजरात के एक वैस्कुलर सर्जन हैं, जबकि मां महाराष्ट्र की एक यूरोलौजिस्ट हैं. डाक्टर परिवार में पलीबड़ी हुईं अवंति को हमेशा हर काम की आजादी रही है. उन्होंने केवल 5 वर्ष की उम्र से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था. पहले उन्होंने गुरु वर्षा भावे से शास्त्रीय गायन में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की और संगीत विशारद पूरा किया और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. वे वर्तमान में विदुषी अश्विनी भिड़े देशपांडे की शिष्या हैं, जो जयपुर अतरौली घराने से हैं.

13 साल की उम्र में अवंति ने फैसला लिया कि उन्हें संगीत के क्षेत्र में ही जाना है और उसी दिशा में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया. उन की अलबम मोगरा मिस्क काफी चर्चित रही, जिस में उन्होंने 'दमादम मस्त कलंदर...', 'तेरे बिन रसिया...', 'केसरिया बालम...' आदि कई गाने गाए हैं. इस के अलावा वे कई गुजराती और मराठी फिल्मों की प्लेबैक सिंगर रही हैं.

तवायफों के गानों में छिपी होती है संघर्ष की कहानी 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...