हिंदी फिल्म ‘जज्बा’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली कनाडाई मूल की अभिनेत्री प्रिया बैनर्जी ने तेलगू और तमिल फिल्मों में भी अच्छा काम किया है. बचपन से ही अभिनय की इच्छा रखने वाली प्रिया को उसके परिवार वालों का काफी सहयोग रहा है. उसने कथक और रबीन्द्र संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है और कई बार मंच पर भी प्रस्तुत कर चुकी है. पिछले कुछ सालों से वह मुंबई में रह रही है और जब भी काम से समय मिलता है, वह कनाडा अपने माता-पिता के पास चली जाती है. स्वभाव से हंसमुख और विनम्र प्रिया ने फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है और वह खुश है कि आज इंडस्ट्री सभी कलाकारों को अभिनय करने का मौका देती है. उसकी वेब सीरीज ‘बेकाबू’ रिलीज पर है, पेश है उससे हुई बातचीत के कुछ अंश.
वेब सीरीज में काम कर आप कितनी संतुष्ट है?
वेब सीरीज अभी एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है. कई बड़े-बड़े कलाकार और निर्देशक काम कर रहे है. जैकलिन ,करीना कपूर, सैफ अली खान आदि जैसे बड़े-बड़े कलाकार इसमें काम कर रहे है. इस तरह लेखक से लेकर तकनीशियन, निर्देशक सबके लिए काम बढ़ गया है. फिल्मों की तरह ही ये वेब सीरीज बनती है. केवल प्लेटफौर्म का अंतर होता है.
