Big Boss 19: बिग बॉस का यह 19 सीजन है और अब तक इस शो के दौरान वही प्रतियोगी लाइमलाइट बटोरता है, जो मतलब बेमतलब के झगड़ा करता है , छोटे से मुद्दे को बड़ा बना कर पूरा दिन टी वी पर दिखाई देता है, और कई बार वही प्रतियोगी आखिर में बिग बॉस का विजेता भी घोषित हो जाता है . लेकिन इस बार बिग बॉस हाउस का माहौल काफी अलग है ज्यादातर प्रतियोगी बिना किसी की मां बहन किए , बिना गालियों के लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं, अगर कोई प्रतियोगी भूल से गाली दे भी देता है तो वह बाद में माफी मांगता नजर आता है.

लेकिन इन सभी प्रतियोगियों में दो प्रतियोगी ऐसे हैं, जिन्होंने बिग बॉस का इतिहास ही बदल दिया है , जिसमें से एक है तान्या मित्तल जिन्होंने पहली बार बिग बॉस में साड़ी पहनकर भोली भाली सूरत के साथ सती सावित्री टाइप बन कर दर्शकों का ध्यान खींचा है , तान्या मित्तल में एक बहुत बड़ी खूबी यह है कि वह लंबी लंबी फेंकने में अर्थात झूठ बोल कर अपनी शेखी बघारने में उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है , तान्या के अनुसार वह दुनिया की सबसे अमीर औरत है जिनके घर में डेढ़ सौ से ज्यादा बॉडीगार्ड नौकर , और अंबानी से बड़ा घर आदि सब कुछ है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...