Gaurav Khanna: टीवी ऐक्टर गौरव खन्ना जोकि पिछले 20 सालों से टीवी पर अपनी बेहतरीन परफौर्मेंस से धूम मचा रहे हैं और चर्चित सीरियल 'अनुपमा', 'कुमकुम,' 'एक प्यारा सा बंधन', 'सीआईडी', 'भाभी', 'यह प्यार न होगा कम', 'जीवनसाथी' आदि कई हिट सीरियल की वजह से टीवी के सुपरस्टार कहलाते हैं.
कानपुर के रहने वाले गौरव फिलहाल कलर्स टीवी शो 'बिग बॉस 19' में बतौर प्रतियोगी धमाल मचा रहे हैं. उन की प्रोफैशनल लाइफ जहां कामयाबी से भरी हुई है, वहीं पर्सनल लाइफ में वे इतने खुश नहीं हैं, जिस की वजह है अपनी बीवी आकांक्षा से बेहद प्यार और उस प्यार के चलते बीवी की हर शर्त को मानने वाले गौरव खन्ना पिता बनने के सुख से वंचित हैं.
पिता बनने की ख्वाहिश
गौरव खन्ना की शादी को 9 साल हो चुके हैं और अब वे चाहते हैं कि वह एक खूबसूरत बच्चे के पिता बनें गौरव ने अपनी इस इच्छा को 'बिग बॉस 19' के घर आईं एक ज्योतिष मेहमान के सामने भी जाहिर किया, जिस का उन को पौजिटिव रिप्लाई भी मिला.
लेकिन उस के तुरंत बाद ही फैमिली राउंड में घर आईं उन की खूबसूरत पत्नी आकांक्षा, जोकि एक ऐक्ट्रैस व मौडल भी हैं, ज्योतिष की कही उस बात को पूरी तरह से झुठला दिया और अपने पति से नाराजगी भी जताई. उन्हें यह सब एक अंधविश्वास ही लगा.
