आखिर बिग बौस ओटीटी 3 के फिनाले का इंतजार खत्म हुआ. इस शो के विनर का ताज सना मकबूल के नाम हुआ. सना पेशे से एक्ट्रैस हैं, इस शो के होस्ट अनिल कपूर ने विनर का नाम घोषित किया. एक चमचमाती ट्रौफी और 25 लाख की प्राइज मनी के साथ सना इस सीजन की विनर बनी हैं, तो वहीं रैपर नेजी दूसरे नंबर पर और रणवीर शौरी ने तीसरी पोजिशन हासिल की.

सना के जीतने पर उनकी फैंस फौलोइंग, फैमिली, बौयफ्रैंड सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं. सना के बौयफ्रैंड के खुशी का ठिकाना नहीं है, उन्होंने सोशल मीडिया पर सना के लिए स्पेशल मैसेज भी शेयर किया, इतना ही नहीं सना और ट्रौफी के साथ उन्होंने पोज भी दिया.
अब बात करते हैं, यह शो लोगों के लिए कितना यूजफुल रहा. मूवीज, सीरिज, टीवी सीरियल या कोई रियलिटी शोज, एंटरटैनमेंट के लिए देखे जाते हैं, लोग खूब एंजौय भी करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या बिग बौस ओटीटी 3 भी लोगों को एंटरटैन करने में कामयाब रहा या इस शो में केवल बेमतलब की बातें दिखाई गई, जिससे यह शो सुर्खियों में छाया रहा. यहां हम कुछ केंटेस्टैंट के बारे में बात करेंगे, जो इस शो में काफी चर्चे में रहे और इस शो में कौनसी बेकार चीजें दिखाई गई...
