बौलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'अक्टूबर' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वरुण काफी अलग भूमिका में दिखाई देंगे. हालांकि, आपको बता दें, कि आने वाले 2 सालों में वरुण एक बाद एक 6 फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वह अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं और इस वजह से अगले दो सालों तक उनकी सभी डेट्स फिक्स हैं. वरुण भी आने वाले 2 सालों में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. एक सोर्स के मुताबिक वरुण के पास 2020 तक के लिए 6 फिल्मे हैं.
एक खबर के मुताबिक, 'अक्टूबर' वरुण की पहली फिल्म है जो अगले महीने रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह फिलहाल अपनी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के लिए चंदेरी में हैं. इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं. वरुण यहां अपनी फिल्म के लिए लगभग मार्च एंड तक शूटिंग करेंगे और इसके बाद वह 'अक्टूबर' के प्रमोशन के लिए वापस लौटेंगे. अपनी फिल्म की रिलीज के बाद वरुण एक बार फिर 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे और जुलाई तक इस फिल्म की शूटिंग को खत्म करेंगे.
