प्रियंका चोपड़ा अपने हौलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं. शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद अब क्वांटिको के निर्माताओं ने माफी मांग ली है. एबीसी नेटवर्क ने यह माफी क्वांटिको के उस एपिसोड के लिए मांगी जिसमें आतंकी हमले के पीछे भारतीय राष्ट्रवादियों के होने की बात कही गई थी.

गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए एएनआई ने इसकी जानकारी दी है. अपने ट्वीट में एएनआई ने लिखा, 'क्वांटिको' के एपिसोड को बहुत ज्यादा इमोशनल रिएक्शन मिले हैं और उनमें से ज्यादातर प्रियंका चोपड़ा पर किए गए हैं लेकिन प्रियंका का इसमें कोई हाथ नहीं है क्योंकि न ही उन्होंने शो बनाया है और न ही शो लिखा या डायरेक्ट किया है. इस वजह से ऐबीसी नेटवर्क हिंदुओं से क्वांटिको में हिंदुओं को आतंकी कहे जाने के लिए माफी मांगता है. आपको बता दें कि शो में प्रियंका एफबीआई एजेंट की भूमिका निभा रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...