पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस  सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अभिनय जगत में एक बार फिर से वापसी करने जा रहीं हैं. वो भी एक वेब सीरीज से, सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  पर अपनी अपकमिंग वेबसीरीज 'आर्या' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया है. जिसमें एक फोटो और फिर एक वीडियो है. छोटे से वीडियो में उन्होंने लिखा, "आपने बुलाया और हम चले आए." इस वीडियो को शेयर करते  ही 4 घंटे में 1 लाख 80 हजार व्यूज मिल चुके हैं.

उन्होंने वेब सीरीज की कहानी के बारे  में कहा, "अब आपकी बारी है, बताइए, आपको क्या लगता है? हैशटैगआर्या किस बारे में है? नीचे कमेंट में मुझे बताएं और एक लकी विजेता जो सही बता पाएंगे, उन्हें मेरे साथ इंस्टाग्राम पर जल्द ही लाइव आने का मौका मिलेगा."

ये भी पढ़ें- Barrister Babu में नजर आ सकती हैं Devoleena Bhattacharjee, ये है वजह

उन्होंने कहा, "उसकी दुनिया में उथल-पुथल के लिए. नया घर, नई रस्सी. हैशटैहआर्या हैशटैगफस्र्टलुक ."सुष्मिता ने यह भी खुलासा किया कि शो का ट्रेलर 5 जून यानी आज रिलीज होगा. ये सीरीज जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...