बौलीवुड फिल्म ‘आमिर’ से लेकर टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से पहचान बनाने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ को महत्व देना पसंद करते हैं. जल्द ही वह वेब फिल्म ‘मर्जी’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक डौक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं. पेश है वूट सेलेक्ट के लौंच पर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) से खास बातचीत के कुछ अंश

सवाल- इसे करने की खास वजह क्या है?

ये एक नयी तरह की फिल्म है, जिसमें मेरी भूमिका बहुत ही दमदार है. एक डॉक्टर कैसे किसी बात को अपने तरीके से कहने की कोशिश करता है उसे दिखाने की कोशिश की है. ये एक थ्रिलर फिल्म है और सभी इससे अपने आपको रिलेट कर सकते है. मैंने जितने भी चरित्र किये है, उनसे अलग है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हुआ था.

सवाल-ये फिल्म क्या कहने की कोशिश करती है?

इस शो का नाम मर्ज़ी है और मर्ज़ी हर इंसान की अलग-अलग होती है. एक डॉक्टर के जीवन की कहानी है, जो बहुतों को पता नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajeev Khandelwal (@rajeev.khandelwal) on

ये भी पढ़ें- Coronovirus Effect: सनी लियोनी ने बच्चों को पहनाया मास्क, कही ये बात

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...