बौलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'संजू' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर की काफी सराहना हो रही है और जिस तरह से उन्होंने संजय दत्त का किरदार निभाया है उसे भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के टीजर को पिछले महीने रिलीज किया गया था, जिसके बाद मेकर्स 30 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं. हालांकि, मेकर्स लगातार फिल्म के बाकी किरदारों के पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं और उन्हें इंटरड्यूस कर रहे हैं. इसी बीच कुछ देर पहले ही फिल्म से अनुष्का शर्मा के लुक को शेयर किया गया है.

बता दें, इस फिल्म में अनुष्का एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं लेकिन मेकर्स द्वारा अनुष्का के पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म में उनके नाम और किरदार के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'और यह है मेरी दोस्त अनुष्का शर्मा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...