दो साल पहले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर इतिहास पर आधारित फिल्‍म 'मोहनजोदारो' लेकर आए, जो बौक्स औफिस पर काफी ठंडी साबित हुई. लेकिन अपनी पिछली पीरियड फिल्‍म के ठंडे बिजनेस के बाद गोवारिकर एक बार फिर पीरियड फिल्‍म पर ही अपना दाव लगा रहे हैं. जी हां, आशुतोष इस बार इतिहास के पन्नो में प्रसिद्ध रही पानीपत की लड़ाई पर फिल्‍म का रहे हैं. 'पानीपत' नाम से बन रही इस फिल्‍म का पहला लुक कुछ देर पहले ही रिलीज गया किया गया है.

'लगान', 'जोधा अकबर' और 'स्‍वदेश' जैसी फिल्‍में बना चुके आशुतोष पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म 'पानीपत' बनाने जा रहे हैं. इसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन नजर आने वाले हैं. स्‍क्रीन पर यह तीनों ही किरदार पहली बार साथ नजर आएंगे. आशुतोष ने यह पोस्‍टर रिलीज करते हुए लिखा, 'इतिहास की कहानियां मुझे हमेशा से आकर्षित करती हैं. इस बार यह कहानी पानीपत के तीसरे युद्ध के बारे में है. अर्जुन और कृति ने भी इस पीरियड फिल्‍म से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...