टीवी के रियालिटी शो का हिस्सा बनने के बाद संगीत जगत में कई प्रतिभाएं अच्छा काम कर रही हैं. उन्ही में से एक हैं- भूमि त्रिवेदी. भूमि त्रिवेदी फिल्म ‘‘रामलीलाः गोलियों की रासलीला’’ का गीत ‘‘राम चाहे लीला’’ व ‘‘रईस’’ का गीत ‘‘उड़ी उड़ी जाए..’’ सहित कई हिट गीत गा चुकी है. इन दिनों वह रिमिक्स गीत ‘‘बिन तेरे सनम’’ को लेकर चर्चा में हैं. कई वर्ष पहले फिल्म ‘‘यारा दिलदारा’’ के इस गीत को कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने गाया था. अब उसी के रीमेक गीत को भूमि त्रिवेदी व बिलाल ने गाया है. भूमि त्रिवेदी सिर्फ गायक नहीं बल्कि गीतकार भी हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘रामलीलाः गोलियों की रास लीला’ के गीत में अपने हिस्से के गीत को उन्होंने खुद लिखा था.

प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत के खास अंश..

आप अपनी अब तक की संगीत यात्रा को लेकर कुछ कहना चाहेंगी?

मैं 2010 से मुबई में हूं. 2010 में मैं टीवी के रियालिटी शो इंडियल आयडल की रनरअप थी. वैसे तो मैंने सबसे पहले 2005 में इंडियन आयडल के लिए आडीशन दिया था. लेकिन कुछ घरेलू समस्याओं के चलते उस वक्त इंडियन आयडल का हिस्सा नहीं बन पायी थी. पर 2005 से 2010 तक मैंने काफी संघर्ष किया. 2010 में इंडियन आयडल के समय में मुझे बहुत कुछ सीखने व समझने का मौका मिला.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...