बौलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कई बार अपनी फिल्में तो अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई हैं. पिछले साल माहिरा उस वक्त काफी सुर्खियों में आईं थी जब उनकी रणबीर कपूर के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी. इन तस्वीरों में माहिरा, रणबीर कपूर के साथ लंदन के किसी होटल के बाहर सिगरेट पीते हुए देखा गया था. इन तस्वीरों को लेकर माहिरा और रणबीर की काफी आलोचना की गई थी.

माहिरा जल्द ही फिल्म '7 दिन मोहब्बत इन' में नजर आने वाली हैं और वह इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच वह अपनी एक दोस्त की शादी में भी शामिल हुईं. इस शादी से माहिरा के कुछ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में माहिरा अपनी दोस्त के संगीत फंकशन को जम कर एन्जौय करते हुए और डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. माहिरा ने इस दौरान कई बौलीवुड गानों पर भी ठुमके लगाए.

@mahirahkhan dances like no other! Here dil khol ke naachofying at a friend’s mehndi. Love her and her beautiful lehnga choli! #mahirakhan #dilwalonkakaraarlootne #meinaayeenhoonupbiharlootne #sahelikimehendi #sahelikishaadi #pakistaniactors #pakistanicelebrities #pakistanistars #maulajutt #khirad #humsafar #peshawarzalmi #zaalima

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...