ईशा गुप्ता, बौलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अक्सर अपने मन की बात ही करती हैं. शायद यही वजह है कि ईशा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं, लेकिन ईशा को इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. हाल ही में ईशा गुप्ता अपने एक ग्रीन गाउन में शेयर की गई पोस्ट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं.
ईशा ने एमरल्ड ग्रीन कलर का एक औफ शोल्डर गाउन पहना, जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी. यूं तो ईशा काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें अपने इन कपड़ों के लिए काफी भद्दे कमेंट और सलाह मिलीं.
दरअसल ईशा इस ड्रेस में हाल ही में मुंबई में हुए ब्रांड विजन समिट का हिस्सा बनने पहुंची थीं. ईशा ने जैसे ही इस ड्रेस में अपना पहला फोटो शेयर किया, कई लोगों ने उन्हें इस डीप नेकलाइन के लिए ट्रोल कर दिया. लेकिन ट्रोलिंग को ज्यादा तवज्जो न देते हुए ईशा ने इस ड्रेस में ही अपनी कुछ और फोटो शेयर कर दीं.
