देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपनी आंखों के इशारों पर नचाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार प्रिया अपने किसी वीडियो के कारण नहीं बल्कि हाल ही में कराए फोटोशूट को लेकर फैंस के बीच चर्चा का सबब बनती नजर आ रही हैं. प्रिया के फोटोशूट की इन तस्वीरों को woodpecker photography के एकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है.
इन तस्वीरों में प्रिया पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फोटोशूट की एक तस्वीर प्रिया ने अपने एकाउंट पर भी पोस्ट की है. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस प्रिया की किसी राजकुमारी से तुलना कर रहे हैं.
